Gold and Silver rate today: सप्ताह के पहले दिन बेंगलुरू में सोने के भाव में भारी उछाल के साथ शुरुआत हुई है। नए साल में गोल्ड रेट में तेजी और गिरावट निरंतर दर्ज की जा रही है। शनिवार को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

इस हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की खबर से दुनिया भर में हलचल मच गई। इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया।
ट्रंप ने कहा कि जब तक वेनेजुएला में शांति और स्थिरता पूरी तरह बहाल नहीं होती, तब तक वहां अमेरिका का नियंत्रण बना रहेगा। इस बयान से साफ है कि यह विवाद जल्दी खत्म होता नहीं दिख रहा। इसी दौरान उन्होंने भारत को लेकर भी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो उस पर नया टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता भी बताया।
इन घटनाओं का सीधा असर बाजारों पर पड़ा है। बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अनिश्चितता बनी रहने तक कीमती धातुओं में मजबूती रह सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 137400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 135820 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 125950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 124500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 103050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101870 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 137400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 125950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 137550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 126100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 137550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 126100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 137550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 126100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 137400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 125950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:07 मिनट तक 4,410.48 डॉलर रही है। इसमें 78.12 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.80 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:07 मिनट तक 75.3 डॉलर रही है। इसमें 2.48 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 3.39 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
