Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को एक बार फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है आज यहां 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड की खरीदारी के लिए आपको 112450 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।
फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद भी दिसंबर में आगे किसी रेट कट की संभावना को लेकर असमंजस बना हुआ है।

इस अनिश्चितता के बीच डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा। नतीजा यह रहा कि ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के रेट्स फिसल गए, और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की जगह बाकी एसेट्स की ओर बढ़ता दिखा।
विशेषज्ञों के अनुसार, फेड की सख्त टोन से बाजार को यह संकेत मिला कि आने वाले महीनों में ब्याज दरों में तेजी से कटौती की संभावना कम है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने पर दबाव बढ़ा। वहीं, अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिले अच्छा आर्थिक आंकड़ों ने भी निवेशकों का भरोसा डॉलर पर बढ़ाया, जिसके चलते सोने में बिकवाली बढ़ गई।
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले हफ्तों में अमेरिकी महंगाई के आंकड़े स्थिर रहते हैं, तो फेड और कटौती से बच सकता है। ऐसे में सोने की कीमतों में फिलहाल और गिरावट देखने को मिल सकती है, क्योंकि निवेशक अब इक्विटी और बॉन्ड जैसे एसेट्स में बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं।
वहीं, घरेलू बाजार में भी इसका असर साफ नजर आया। MCX पर सोना हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी हुई है। डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चित माहौल ने गोल्ड मार्केट पर दबाव बढ़ा दिया है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 122680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 121480 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 112450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 111350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 92010 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91110 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122680 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122830 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122830 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 122830 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 112600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 122680 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications