Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में बीते कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज गुरुवार को एक बार फिर सोने के भाव औंधे मुंह गिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व पॉलिसी के ऐलान के बाद गोल्ड और सिल्वर में भारी बिकवाली दर्ज की जा रही है।

कमोडिटी मार्केट लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। ये समय सोने में निवेश करने वालों के लिए किसी सोने पर सुहागा से कम नहीं है क्योंकी यहां गोल्ड रेट में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 120490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 122400 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 110450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 112200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 90370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 120490 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 110450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 120640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 110600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 120640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 110600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 120640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 110600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 120490 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 110450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 120174 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:41 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 492 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 145605 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:41 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 476 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:44 मिनट तक 3,966.16 डॉलर रही है। इसमें 20.59 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.52 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:44 मिनट तक 47.65 डॉलर रही है। इसमें 0.37 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.77 परसेंट के आस की गिरावट है।


Click it and Unblock the Notifications