Bangalore Gold Rate Today: बेंगलुरू में बीते कई दिनों से सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ था, लेकिन आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका से आए ताज़ा महंगाई के आंकड़ों ने बाजार को राहत दी है।

आंकड़े बताते हैं कि कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार उम्मीद से धीमी रही है। इसी वजह से यह संभावना मजबूत हुई है कि इस साल अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
महंगाई के दबाव में कमी आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसका सीधा असर सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर पड़ा है, जिन्हें आमतौर पर सुरक्षित निवेश माना जाता है। ब्याज दरें घटने की उम्मीद से इन धातुओं को सपोर्ट मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर महीने में अमेरिका का कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पिछले महीने की तुलना में 0.2 फीसदी बढ़ा। वहीं सालाना आधार पर इसमें 2.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़े बाजार के अनुमान से कम रहे थे, क्योंकि विशेषज्ञों को महीने-दर-महीने 0.3 फीसदी और सालाना 2.7 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
कम महंगाई का मतलब है कि फेड पर ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने का दबाव कम होगा। ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार के साथ-साथ सोना-चांदी जैसे विकल्पों पर भी नजर रख रहे हैं। आने वाले महीनों में फेड के फैसलों से ग्लोबल बाजार की दिशा तय होने की उम्मीद है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 143180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 144000 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 131250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 132000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 107390 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 108000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 143330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 131400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications