Bangalore Gold Rate Today: इन दिनों बेंगलुरू में सोने के भाव में उछाल लगातार देखने को मिल रहा है, बुधवार 14 जनवरी को भी सोने के दाम (Bangalore Gold Rate) में तेजी दर्ज की जा रही है। अमेरिका से आए ताज़ा महंगाई के आंकड़ों ने बाजार को राहत दी है। आंकड़े बताते हैं कि कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार उम्मीद से धीमी रही है। इसी वजह से यह संभावना मजबूत हुई है कि इस साल अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

महंगाई के दबाव में कमी आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसका सीधा असर सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर पड़ा है, जिन्हें आमतौर पर सुरक्षित निवेश माना जाता है। ब्याज दरें घटने की उम्मीद से इन धातुओं को सपोर्ट मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर महीने में अमेरिका का कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पिछले महीने की तुलना में 0.2 फीसदी बढ़ा। वहीं सालाना आधार पर इसमें 2.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़े बाजार के अनुमान से कम रहे थे, क्योंकि विशेषज्ञों को महीने-दर-महीने 0.3 फीसदी और सालाना 2.7 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
कम महंगाई का मतलब है कि फेड पर ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने का दबाव कम होगा। ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार के साथ-साथ सोना-चांदी जैसे विकल्पों पर भी नजर रख रहे हैं। आने वाले महीनों में फेड के फैसलों से ग्लोबल बाजार की दिशा तय होने की उम्मीद है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 143620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 142150 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 131650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 130650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 107720 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 106900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143770 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143770 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 143770 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 131800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 143620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 131650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
