Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है। कल के मुकाबले आज यहां 22 कैरट 10 ग्राम सोने के भाव में 2200 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

बढ़ती महंगाई और दुनिया भर में बनी अनिश्चित स्थिति के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे समय में सोना और चांदी सबसे भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आए हैं।
जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक सुस्ती की आशंका से सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने भी कीमतों को सहारा दिया है। कम ब्याज दरों में सोने में निवेश ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
घरेलू बाजार में शादी-विवाह का सीजन और निवेशकों की मजबूत मांग के कारण चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आगे भी सोना-चांदी महंगे हो सकते हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 138550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 136150 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 127000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 124800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 103910 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 102110 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 138550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 127000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 138700 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 127150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 138700 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 127150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 138700 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 127150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 138550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 127000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 138225 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:40 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1481 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 215983 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:40 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 3111 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications