Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोना गुरुवार को एक बार गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। 5 दिसंबर को होने वाली RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर इस समय घरेलू बाजार की पूरी नजर टिकी है।

विशेषज्ञों की राय इस बार बंटी हुई दिख रही है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरबीआई 25 बेसिस पॉइंट की दर कटौती कर सकता है, ताकि बाजार को राहत मिल सके। वहीं कई अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि आरबीआई लगातार तीसरी बार दरें पहले जैसी ही रखने का फैसला करेगा।
इस बैठक में लिए गए फैसले का असर कई क्षेत्रों पर पड़ेगा, खासकर सोने और चांदी की कीमतों पर। अगर ब्याज दरों में बदलाव होता है, तो इन धातुओं की कीमतें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। इसलिए निवेशक भी इस बैठक के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 130360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 130580 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 119500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 119700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 97780 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97940 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130360 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 130510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 119650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130360 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 128217 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:09 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 385 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 177750 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:09 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 543 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
