Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में एक बार फिर 18 दिसंबर को सोने की कीमत ने रफ्तार पकड़ ली है। घरेलू फ्यूचर्स बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुएं रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। इसी वजह से आज के कारोबार में दाम कुछ नीचे फिसले।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा है। जब कीमतें बहुत तेजी से ऊपर जाती हैं, तो निवेशक सुरक्षित मुनाफा निकालना पसंद करते हैं। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में आई हल्की मजबूती ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाया। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं की चमक थोड़ी कम हो जाती है।
अब निवेशकों की नजर अमेरिका से आने वाले महंगाई से जुड़े आंकड़ों पर है। आज नवंबर महीने का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा जारी होगा, जबकि शुक्रवार को PCE प्राइस इंडेक्स आएगा। इन आंकड़ों से यह साफ होगा कि अमेरिकी फेड आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठा सकता है।
अगर महंगाई के आंकड़े कमजोर रहे, तो सोने-चांदी में फिर तेजी लौट सकती है। फिलहाल बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 134840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 134510 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 123600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 101130 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 100880 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 134990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 123750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 134508 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:48 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 386 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 206755 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:48 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 680 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
