Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में सोने के भाव में लगातार तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को एक बार फिर सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू फ्यूचर्स बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुएं रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। इसी वजह से आज के कारोबार में दाम कुछ नीचे फिसले।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा है। जब कीमतें बहुत तेजी से ऊपर जाती हैं, तो निवेशक सुरक्षित मुनाफा निकालना पसंद करते हैं। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में आई हल्की मजबूती ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाया। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं की चमक थोड़ी कम हो जाती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 134180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 134840 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 123000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 100640 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101130 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 134330 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 123150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 134180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 133950 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:28 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 571 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 204092 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:28 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 527 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:31 मिनट तक 4,323.89 डॉलर रही है। इसमें 8.26 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.20 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:31 मिनट तक 65.46 डॉलर रही है। इसमें 0.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.26 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
