Baba Vanga Gold Prediction 2026: बीते कुछ हफ्तों या महीनों को देखें तो अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों और त्योहारी सीजन के बीच घरेलू बाज़ार में डिमांड के चलते सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखी गई। आलम ये रहा कि सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख रुपये के ऊपर निकलते हुए 1.32 लाख से अधिक के ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

ऐसे में जब साल 2025 अब खत्म होने वाला है और 2026 की शुरुआत होने वाली है, तो लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि 2026 में सोने का भाव कहां तक जा सकता है? क्या सोने की कीमत गिरेगी या और बढ़ते हुए 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है?
अब इस सवाल का जवाब बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वंगा का हवाला देकर दिया जा रहा है। बाबा वेंगा अपनी भविष्यावाणियों के लिए जाने जाते हैं और अब उनकी भविष्यवाणियों का हवाला दिया जा रहा है जो एक बड़ी वैश्विक वित्तीय उथल-पुथल और सोने की कीमतों में संभावित और वृद्धि का संकेत देती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहता है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी...
वैश्विक उथल-पुथल के बीच सोने में तेजी
एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने के भाव में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम प्रमुख कारण हैं जिनमें ट्रेड वॉर, महंगाई दर और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता की आशंकाएं प्रबल कारक हैं। इन कारणों के चलते निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर आकर्षित कर रही हैं। टैरिफ, मुद्रा की अस्थिरता और धीमी वैश्विक वृद्धि को लेकर अटकलें भी जोखिम की धारणाओं को बढ़ा रही हैं, जिससे इस कीमती धातु की मांग बढ़ रही है।
Gold Price Prediction 2026: कितना ऊपर जा सकता है सोने का भाव
बाबा वंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, दुनिया एक 'नकदी संकट' की ओर बढ़ सकती है, एक बैंकिंग या लिक्विडिटी संकट जो पारंपरिक वित्तीय प्रणालियों को बाधित कर सकता है। ऐतिहासिक रूप से, सोना ऐसी मंदी के दौरान मज़बूत प्रदर्शन करता है।
पिछले वैश्विक संकटों में, सोने की कीमतों में 20%-50% की वृद्धि हुई है। भविष्यवाणी के मुताबिक यदि 2026 में कोई संकट आता है, तो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने की कीमतों में 25%-40% की वृद्धि हो सकती है। इससे भारत में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत दिवाली (अक्टूबर-नवंबर) 2026 तक 1,62,500 रुपये से 1,82,000 रुपये के बीच हो जाएगी, जो संभावित रूप से एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी।
2026 में अब बाबा वंगा की भविष्यवाणी सही होगी या नहीं, यह अभी देखना बाकी है, लेकिन एक बात निश्चित है कि वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भी इस सोना एक आकर्षण निवेश ऑप्शन बना रहेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
