नई दिल्ली। एक तरफ अर्थव्यवस्था खराब बताई जा रही है, ऊपर से बेरोजगारी से देश परेशान बताया जा रहा है। वहीं धनतेरस वाले सोने और चांदी की बिक्री ने रिकॉर्ड बना दिया है। देश में लोगों ने एक दिन में ही करीब 20 हजार करोड़ रुपये का सोना खरीद डाला है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) ने इस बात की जानकारी दी है। आईबीजेए की तरफ से दी जानकारी के अनुसार देशभर में इस धनतेरस पर गोल्ड की जमकर बिक्री हुई है और पूरे देश में करीब 40 टन सोना लोगों ने खरीदा है। इस सोने का मूल्य करीब 20,000 करोड़ होता है।
जानिए पिछले साल कितने का बिका था सोना
आईबीजेए के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार पिछले साल तकरीबन 12,000 करोड़ रुपये का सोना धनतेरस पर बेचा गया था। वहीं इस साल देश में धनतेरस पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का गोल्ड बिका है। मेहता के अनुसार मात्रा के हिसाब से पिछले साल करीब 30 टन सोना बिका था, वहां इस साल करीब 40 टन सोना बिका है।
ये है धनतेरस पर बिक्री बढ़ने का कारण
मेहता के अनुसार इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बीते 8 महीने से आभूषणों की बिक्री में कमी का रहना है। लॉकडाउन के दौरान लोग सोन के आभूषण नहीं खरीद पाए, क्योंकि बाजार बंद रहे थ। यही कारण है कि इस बार धनतेरस पर गोल्ड की डिमांड ज्यादा ही रही है।
सोने का रेट घटना भी एक कारण
उनके अनुसार सोने का रेट अपने उच्चतम से नीचे आना भी बिक्री बढ़ने का एक कारण है। सोने का भाव 56,000 रुपये की ऊंचाई को छूने के बाद तेजी से घटा है। इससे सोने की खरीदारी के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा। मेहता ने बताया कि ज्वेलर्स ने इस बार ज्यादा लुभावने ऑफर भी जारी किए थे। इससे भी ग्राहकों को लुभाने में मदद मिली। इसके अलावा इस बार धनतेरस 2 दिन मनाया गया। यह भी गोल्ड की बिक्री बढ़ने का एक कारण रहा।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications