इस साल सोना और चांदी की कीमतों में उछाल लगातार जारी है। भारतीय बाजारों में इस सप्ताह सोने की मजबूत शुरुआत हुई। सोने के दामों में आज यानी सोमवार को बाजार खुलते ही अच्छी तेजी देखी गई।
नई दिल्ली: इस साल सोना और चांदी की कीमतों में उछाल लगातार जारी है। भारतीय बाजारों में इस सप्ताह सोने की मजबूत शुरुआत हुई। सोने के दामों में आज यानी सोमवार को बाजार खुलते ही अच्छी तेजी देखी गई। सोने के भाव वैश्विक बाजार में नई ऊंचाई पर चली गई। वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ। इसके साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। चांदी का आठ साल का उच्चतम स्तर है। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में चार फीसदी की वृद्धि हुई थी जबकि चांदी 15 फीसदी उछली थी।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना को डॉलर में आई गिरावट से मिला सपोर्ट
सोने को डॉलर में आई गिरावट के कारण सपोर्ट मिला है। कमोडिटी बाजार विश्लेषक बताते हैं कि कोरोना के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर बनी चिंता से निवेशकों का रुझान निवेश के सुरक्षित साधन की तरफ है, इसलिए महंगी धातु के दाम में उछाल आया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में सोमवार को पिछले सत्र से 32.85 डॉलर यानी 1.73 फीसदी की तेजी के साथ 1930.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1937.60 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि कॉमेक्स पर सोने का एक नया रिकॉर्ड है।
कोरोना काल में सोने ने अब तक सारा रिकॉर्ड तोड़ा
मालूम हो कि इससे पहले कॉमेक्स पर सोने का भाव छह सितंबर 2011 में 1911.60 डॉलर प्रति औंस तक उछला था। वहीं, सोने का हाजिर भाव वैश्विक बाजार में 1944.57 डॉलर प्रति औंस तक उछला जो कि एक नया रिकॉर्ड है क्योंकि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव का रिकॉर्ड स्तर 1,921.17 डॉलर प्रति औंस था। इस प्रकार, कोरोना काल में सोने ने अब तक सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कॉमेक्स पर चांदी के सितंबर अनुबंध में पिछले सत्र से मुकाबले 1.417 डॉलर यानी 6.20 फीसदी की तेजी के साथ 24.267 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव कॉमेक्स पर कारोबार के दौरान 24.510 डॉलर प्रति औंस तक उछला।
धातुओं के दाम में लगातार तेजी का रुख
बता दें कि एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि डॉलर में आई कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिला है। दुनिया की छह प्रमुख मुद्रा के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स 18 मई को 100.43 पर था जोकि फिसलकर 93.85 पर आ गया है। बीते सात सत्रों से डॉलर इंडेक्स में कमजोरी बनी हुई है। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि कोरोना के गहराते प्रकोप के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर चिंता बनी हुई है और शेयर बाजार में भी अस्थिरता का माहौल है जिससे निवेशकों का रुझान बहरहाल निवेश के सुरक्षित साधन की तरफ है यही कारण है कि महंगी धातुओं के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में भारी इजाफा होना होने से बाजार में चिंता का माहौल है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
