नई दिल्ली, अक्टूबर 5। सितंबर 2020 की तुलना में सितंबर 2021 में भारत के सोने के आयात में 658 फीसदी की भारी भरकम वृद्धि दर्ज की गयी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें इस समय काफी अस्थिर हैं और अगस्त और सितंबर दोनों में इनमें काफी गिरावट आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्थानीय कीमतें पिछले कुछ महीनों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयीं, जिसने भारतीय ज्वेलर्स को अधिक ज्वेलरी बनाने के लिए सोने की खरीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अगस्त में औसतन भारतीय सोने की कीमतों में 2.11% की गिरावट आई, जबकि वैश्विक कीमतों की तरह ही सितंबर में 4.08% की गिरावट आई।
फिर से बढ़ना शुरू हुई कीमतें
सितंबर में बड़े पैमाने पर आयात निश्चित रूप से देश के लिए लाभदायक रहा, क्योंकि कीमतें अक्टूबर में पहले के फिर से बढ़ना शुरू हो गयी हैं। भारतीय अक्टूबर और नवंबर में कई त्योहार मनाते हैं, इसलिए सोने के भंडारण में वृद्धि से देश की अर्थव्यवस्था को दोनों तरह, प्राइसिंग और रिजर्व, से मदद मिलेगी। सितंबर में भारतीय ज्वेलर्स ने करीब 91 टन सोने का आयात किया है।
पिछले साल कितना था सोने का आयात
पिछले साल सितंबर में भारतीय ज्वेलर्स ने करीब 12 टन सोने का आयात किया था। कीमतों में देखें तो किटको की एक रिपोर्ट के अनुसार इस महीने में सोने का आयात पिछले वर्ष के 60.1 करोड़ डॉलर से बढ़ कर 5.1 अरब डॉलर हो गया। इसका मतलब है कि सितंबर तिमाही में भारत द्वारा सोने का आयात पिछले वर्ष के 288 टन की तुलना में 170 प्रतिशत बढ़ा है।
भारतीय ज्वेलरों का सोने में विश्वास
एक तरफ जब कुछ निवेशक और ज्यादातर व्यापारी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों को लेकर चिंतित थे, तो सोने के भारतीय ज्वेलरों ने मेटल की फिर से चढ़ने की क्षमता पर विश्वास रखा। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए मुद्रास्फीति, रोजगार के आंकड़ों के मामले में सितंबर एक बहुत ही अनिश्चित महीना रहा है। इन फैक्टरों ने सोने की कीमतों को नीचे धकेला। दूसरी ओर इसी समय भारतीय रुपया मजबूत हो रहा था, जिससे भारतीय खरीदारों को विदेशी बाजारों से अधिक सोना खरीदने में मदद मिली।
भारतीय ज्वेलरों को फायदा
भारतीय ज्वेलर्स को अब काफी फायदा होगा। यूएस डेब्ट के बढ़ते आंकड़े अमेरिकी डॉलर इंडेक्स से संबंधित हैं। इन्हें प्रेशर में चल रहे इक्विटी बाजार और यूएस 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड में लगभग 1.9% की बढ़ोतरी से भी लाभ होगा। इन सब से फिर से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही। इसलिए, भारतीय ज्वेलर अक्टूबर में त्योहारी सीजन में अपने सोने के आभूषणों को बेहतर कीमतों पर बेच सकेंगे।
सोने की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें फिर से 1765 डॉलर के स्तर को पार करने लगी हैं, जो बाद में और भी अधिक बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही भारतीय दैनिक सोने के भाव भी एक बार फिर 45,500 रुपये/10 ग्राम के आसपास चल रहे हैं। अक्टूबर फ्यूचर में मुंबई एमसीएक्स सोना 4 अक्टूबर को शाम 4.49 बजे तक 46361 रु प्रति 10 ग्राम पर था। ये भारतीय सोने के आयातकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं।


Click it and Unblock the Notifications