नई दिल्ली, सितंबर 14। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। आज 14 सितंबर को सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। मगर सोने की कीमतों में बेहद हल्की बढ़त हुई है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी ऊपर चढ़े हैं। मगर चांदी की कीमत इस समय प्रति किलो 63 हजार रु के नीचे है। आगे जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट।
14 सितंबर के सोने रेट
मंगलवार 14 सितंबर को सोने की कीमतों में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 12 रु प्रति 10 ग्राम की मजबूती देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47059 रु से चढ़ कर 47071 रु पर आ गया। इस समय सोने की कीमत पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड हाई से करीब 9200 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम सिर्फ 7 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62876 रु से चढ़ कर 62883 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने के कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 12 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46883 रु और 22 कैरेट वाला सोना 11 रु महंगा होकर 43117 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 9 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35303 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 7 रु चढ़ कर 27537 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
कैसा है सोने का बाजार
काफी समय से गोल्ड मार्केट अन्य कमोडिटीज की तरह अस्थिर रहा है। दूसरी ओर भारत में मुद्रास्फीति दर भी स्थिर बनी हुई है। खुदरा मुद्रास्फीति 6% से अधिक थी, जिसमें पिछले महीने थोड़ी कमी आई है। लेकिन कोविड वायरस का डेल्टा वेरिएंट और देश में तीसरी लहर की उम्मीदें अर्थशास्त्रियों को काफी आशावादी नहीं होने दे रही हैं। जो खरीदार रिटर्न के लिए सोने में निवेश करने के मूड में नहीं हैं, लेकिन इसे आभूषण के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए खरीदारी का अच्छा समय हो सकता है।
भारत में सोने के रेट वैश्विक रेट से निर्धारित होते हैं
भारत में सोने के रेट को वैश्विक सोने की कीमतों के लिहाज से तय होते हैं। इसमें अमेरिकी डॉलर के उलट कारोबार होता है। यानी अगर डॉलर कमजोर होगा तो सोना महंगा होगा और डॉलर मजबूत होता तो सोने की कीमत घटेगी।


Click it and Unblock the Notifications