नई दिल्ली, जुलाई 18। इस सप्ताह करीब एक महीने में पहली बार भारत में सोना डिस्काउंट पर बेचा गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्थानीय कीमतों में उछाल से खरीदारी कम हो गयी। अन्य प्रमुख एशियाई देशों में भी ऊंची कीमतों के कारण खरीदारों ने सोने से दूरी बनाए रखी। भारत में डीलर इस सप्ताह आधिकारिक घरेलू कीमतों पर 5 डॉलर प्रति औंस तक की छूट की पेशकश कर रहे थे, जबकि पिछले सप्ताह सोना 1.5 डॉलर के प्रीमियम पर बेचा जा रहा था। इस हफ्ते के डिस्काउंट में 10.75% आयात और 3% बिक्री शुल्क शामिल रहे।
राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद मांग धीरे-धीरे ठीक हो रही थी, लेकिन कीमतों में अचानक खरीदारी में रिकवरी रोक लगा दी। चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोना उपभोक्ता भारत में सोना वायदा शुक्रवार को 48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था, जो गुरुवार को 48,501 रुपये के एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एक डीलर के अनुसार कीमतों में बढ़ोतरी से कंफ्यूज भ्रमित हो रहे हैं। वे इन्वेंट्री को फिर से भरना चाहते हैं लेकिन रिटेल मांग को लेकर निश्चित नहीं हैं क्योंकि कीमतें स्थिर हैं। चीन में इस हफ्ते सोना 1-2 डॉलर प्रति औंस पर बिका, जबकि पिछले हफ्ते वहां ये 1 डॉलर प्रति औंस के प्रीमियम पर बिका था। हांगकांग में डीलरों ने 0.50-1.8 प्रति औंस के बीच का प्रीमियम पर सोना बेचा। कुछ बिकवाली हो रही है , जिससे सोने के डीलर लाभ कमा रहे हैं। मगर ज्यादातर लोग सोने की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं ताकि कुछ सोना खरीद सकें। वैश्विक बेंचमार्क हाजिर सोने की कीमत गुरुवार को 1,833.65 डॉलर प्रति औंस के एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि शुक्रवार को यह 17 डॉलर से ज्यादा की गिरावट के साथ 1812.36 डॉलर पर आ गया। सिंगापुर में प्रीमियम 1.20 से 1.80 डॉलर से प्रति औंस के बीच रहा। जापान में सोना 0.50 डॉलर के प्रीमियम पर बेचा गया। 16 जून 2021 से देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
कीमतों ने लगाई खरीदारी पर रोक
कंफ्यूजन में हैं ज्वेलर
लोग कर रहे कीमतें कम होने का इंतजार
जानिए बाकी देशों का हाल
सोना बेचने का नया नियम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications