नयी दिल्ली। बुधवार को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी ने गुरुवार को एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई बढ़ोतरी के चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद आज दोनों ही कीमती धातुएं नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। कल सोने ने 50000 रु और चांदी ने 60000 रु का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद आज लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। आइए जानते हैं आज का रेट।
371 रु चढ़ा सोना
आज यानी 23 जुलाई के कारोबार में सोने की कीमतों अच्छी तेजी देखने को मिली। बुधवार की तुलना में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दिखी। देश भर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव आज बढ़ोतरी के साथ 50,552 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। बुधवार के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 371 रुपए की तेजी आई है। सोने का रेट इसका नया उच्चतम स्तर है। बता दें कि सोने के साथ ही गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। आज चांदी की कीमतों में प्रति किलो 1416 रुपए का इजाफा। इससे चांदी की औसत कीमत आज 60,585 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।
कितना है 18 और 22 कैरेट सोने का रेट
आज जहां 24 कैरेट सोने की कीमतों में 371 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं 23 कैरेट सोने का रेट 50,350 रु प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का रेट 46,306 रु प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 37,914 रु प्रति 10 ग्राम पर देखा गया। चांदी की कीमत 1416 रुपए बढ़कर 60586 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 629 रु या 1.26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 50707 रु पर पहुंच गया, जो इसका रिकॉर्ड हाई है। वहीं सिल्वर फ्यूचर 62,400 रु पर पहुंच गई।
कहां तक जा सकते हैं सोने के दाम
एक अनुमान के मुताबिक सोना कुछ महीनों के अंदर ही 55000 रु तक जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि अगर आप अभी भी निवेश करें तो अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कुछ एक्सपर्ट्स ने सोने 82000 रु तक भी जाने का अनुमान लगाया था। हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। 2021 के अंत तक सोने के रेट भारत में प्रति 10 ग्राम 82000 रु पर पहुंच सकते हैं। ये एक बहुत अधिक फायदे का सौदा होगा। सोने की कीमतों में ये रिकॉर्ड बढ़ोतरी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
