सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। आज फिर 5 मार्च सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। जल्द शादियों का सीजन शुरू होने वाला है तो अगर आप भी वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी
नई दिल्ली: सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। आज फिर 5 मार्च सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। जल्द शादियों का सीजन शुरू होने वाला है तो अगर आप भी वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज सोना जहां सस्ता होकर खुला है, वहीं चांदी में भी गिरावट आई है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने-चांदी की रंगत उड़ी हुई है। दोपहर बजे 12:06 बजे सोना 226 रुपये के नुकासान के साथ 44315 पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 675 रुपये गिरकर 65246 पर ट्रेड कर रही थी। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 44500 रुपए के आंकड़े के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 64500 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

94 रु की तेजी के साथ 44516 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल गुरुवार को 4 मार्च को सोना 44843 पर बंद हुआ था। आज 5 मार्च शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव शुक्रवार के मुकाबले 421 रुपये गिरावट 44422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 94 रु की तेजी के साथ 44516 रुपये पर बंद हुआ।
362 रु की तेजी के साथ 65128 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 4 मार्च को चांदी 66126 पर बंद हुई थी। वहीं आज 5 मार्च को जबकि चांदी 1360 रुपये गिरावट होकर 64766 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 362 रु की तेजी के साथ 65128 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44244 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 40691 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33317 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64766 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
ऑल टाइम हाई से गोल्ड करीब 12000 रुपये सस्ता
सोना खरीदारी के लिए यह सुनहरा मौका है। वहीं निवेश के लिहाज से भी यह बेहतर समय है। सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 से करीब 12000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सात अगस्त 2020 को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 56254 रुपये था आने वाले दिनों में यह 42500 तक आ सकता है। वहीं चांदी पिछले साल के उच्च रेट 76008 से गिरकर 64766 रुपये पर आ गई है। यानी करीब 10000 रुपये सस्ती हो चुकी है। सोने के रेट में फरवरी महीने सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
सोने में गिरावट की वजहें
1. इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती का सीधा असर गोल्ड और सिल्वर मार्केट पर पड़ रहा है।
2. डॉलर इंडेक्स भी इन वजहों में से एक है। यह जब गिर रहा था तो सोने का रेट चढ़ रहा था। अब यह संभालता हुआ दिखाई दे रहा है। डॉलर इंडेक्स अब 91 पर आ गया है। इसका असर सोने के भाव पर पड़ रहा है।
3. यूएस में बांड यील्ड का बढ़ना है। यह अब 1.4 फीसद पर पहुंच गया है। जब बांड यील्ड का बढ़ना गोल्ड के लिए नेगेटिव होता है। महामारी को लेकर लोगों की चिंताएं अब कम हो रही हैं, इससे भी सोने के रेट में गिरावट है।
4. ईटीएफ में मुनाफवसूली
5. निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सोने के बजाय लोगों ने पैसा थोड़ा जोखिम वाली जगहों पर लगाया है, जैसे कि बिटक्वान और इक्विटी। बिटक्वाइन और इक्विटी दोनों में इधर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। गोल्ड और सिल्वर का रेश्यो कम हुआ है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग में सोने की मांग बढ़ी है और भाव गिरने से घरेलू मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। वहीं चांदी 63000 से 71000 के बीच रह सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications