सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। सोने और चांदी की कीमतों आज कमी आई है।
नई दिल्ली, मार्च 31। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। सोने और चांदी की कीमतों आज कमी आई है। लेकिन शाम को सोने और चांदी के बंद बाजार भाव में सुबह की तुलना तेजी देखने को मिली है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है। अगर आज सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आज गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ गए हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 51 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 66 हजार के बहुत करीब आ गई।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,765 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
सोना फिर 51 हजार के स्तर पर, चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
49 रु तेज होकर 51484 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 30 मार्च बुधवार को सोना 51449 पर बंद हुआ था। आज 31 मार्च को गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 14 रुपये सस्ता होकर 51435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 49 रु तेज होकर 51484 रुपये पर बंद हुआ।
409 रुपये प्रति किलो तेज होकर 66990 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 30 मार्च बुधवार को चांदी 67041 रु पर बंद हुई थी। वहीं 31 मार्च को गुरुवार को जबकि चांदी 460 रुपये तेज होकर 66581 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 409 रु तेज होकर 66990 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51229 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66581 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51484 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38613 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66990 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
क्या कहते है जानकार
बाजार विश्लेष्कों की माने तो रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध समाप्त होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी। रूस के पास भी सोने का बड़ा भंडार है और वह इसे ग्लोबल मार्केट में बेचना चाहता है। अगर यह सोना बाजार में आता है तो इसकी आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। यूक्रेन ने आज रूस की शर्तों को मानकर युद्ध समाप्त होने का संकेत भी दे दिया है।
पहले देख लें सही दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications