आज महंगा हो गया सोना चांदी। शनिवार को दो दिन से सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद तेजी देखी गयी है। आज सोना-चांदी दोनों की रेट में उछाल देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: आज महंगा हो गया सोना चांदी। शनिवार को दो दिन से सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद तेजी देखी गयी है। आज सोना-चांदी दोनों की रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। विदेशों में कीमतों में रही तेजी का असर दिल्ली के सराफा बाजार में भी देखा गया और सोने में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गयी। सोना स्टैंडर्ड 570 रुपये चमककर 41,670 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चमककर 31,000 रुपये के भाव पर रही।

सोने की तरह चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 175 रुपये की मजबूती के साथ 48,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा 290 रुपये की बढ़त लेकर 46,911 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 980 रुपये और 990 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर वहाँ सोना हाजिर बढ़त लेकर 1,562.04 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.10 डॉलर की तेजी लेकर 1,558.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से डॉलर की मजबूती के कारण पीली धातु में तेजी आयी है। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर बढ़त लेकर फिर से 18 डॉलर के पार 18.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को लेकर शेयर बाजार और सराफा मार्केट में सबसे ज्यादा उथल-पुथल रही। 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला वहीं सराफा बाजार में सोने का रेट जहां रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ वहीं गोते भी लगाया। सोने की चमक गुरुवार और शुक्रवार को फीकी पड़ गई।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,670 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 41,500 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,025 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,911 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 980 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई :990 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 31,000 रुपये
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications