Gold Silver Rate: बीते हफ्ते सोने का रेट जहां तेजी से बढ़ा, वहीं चांदी के रेट में गिरावट आई है।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार को 66268 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 65612 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से बीते पूरे हफ्ते के दौरान 656 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।

वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट गिरावट के साथ बंद हुआ। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 74052 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 74156 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 104 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 646 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने क्लोजिंग स्तर पर अपना ऑलटाइम हाई 21 मार्च 2024 में बनाया था। उस दिन सोना 66914 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 2882 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
अब जानिए 2024 में कहां तक जाएगा सोने का रेट
- कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जानिए 2024 में चांदी का रेट कहां तक जा सकता
जानकारों के अनुसार 2024 में चांदी का रेट 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
अब जानें कैरेट के हिसाब से सोने का रेट पिछले हफ्ते कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 38767 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 384 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 49701 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 493 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 60702 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 602 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 66003 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 653 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 66268 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 656 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के सभी शहरों के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
