सोने-चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट पर आज यानी बुधवार को ब्रेक लग गया। शादियों के सीजन के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में चमक एक बार फिर से लौटने लगी है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट पर आज यानी बुधवार को ब्रेक लग गया। शादियों के सीजन के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में चमक एक बार फिर से लौटने लगी है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। जैसे-जैसे शादियों के सीजन नजदीक आ रहा है कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 45000 रुपए के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 67000 रुपए के आंकड़े के करीब है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

174 रु की तेजी के साथ 44791 रुपये पर बंद हुआ सोना
मंगलवार को 16 मार्च को सोना 44861 पर बंद हुआ था। आज 17 बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 104 रुपये महंगा होकर 44965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 174 रु सस्ता हो कर 44791 रुपये पर बंद हुआ।
127 रु की तेजी के साथ 66654 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 16 मार्च को चांदी 66940 पर बंद हुई थी। वहीं आज 17 मार्च को जबकि चांदी 413 रुपये की गिरावट होकर 66527 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 127 रु महंगा हो कर 66654 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44965 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33724 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66527 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी
घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार दोपहर 0.34 फीसद या 153 रुपये की बढ़त के साथ 44,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव इस समय 0.30 फीसद या 137 रुपये की तेजी के साथ 45,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी बुधवार को सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार दोपहर तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.29 फीसद या 193 रुपये की तेजी के साथ 67,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?



Click it and Unblock the Notifications