गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें जारी कर दी गई हैं। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले खबर पढ़ लें। रूस-यूक्रेन संकट के चलते सोने में इन दिनों तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 3। गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें जारी कर दी गई हैं। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले खबर पढ़ लें। रूस-यूक्रेन संकट के चलते सोने में इन दिनों तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजारों में बुधवार के मुकाबले आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड 72 रुपये सस्ता होकर 51328 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, चांदी 540 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 67652 रुपये पर पहुंच गई है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी और तो शाम को तेजी के साथ बाजार बंद हुआ।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑलटाइम हाई से सोना 4,872 रुपये मिल रहा है सस्ता
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज 3 मार्च को गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने में 51328 रु प्रति 10 ग्राम तेजी आई है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 4,872 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
गोल्ड रेट में आज तेजी, चांदी में भी उछाल
72 रुपये गिरकर होकर खुला बाजार
बीते करोबारी दिन 2 मार्च बुधवार को सोना 51400 पर बंद हुआ था। आज 3 मार्च को गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 72 रुपये गिरकर होकर 51328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 310 रु तेजी होकर 51638 रुपये पर बंद हुआ।
540 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ खुला चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 2 मार्च बुधवार को चांदी 67112 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 3 मार्च को गुरुवार को जबकि चांदी 540 रुपये तेजी होकर 67652 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 363 रु तेजी होकर 68015 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47016 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38496 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67652 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
गोल्ड खरीदारी करते वक्त इसका रखें ध्यान
ग्राहक गोल्ड बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की क्वॉलिटी का ध्यान बहुत आवश्यक है।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। याद रखें सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications