Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: सावन का पहला सोमवार बेंगलुरू में सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। नए अमेरिकी टैरिफ ऐलान के बाद ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ने की चिंता की वजह से है। बीते सप्ताह भी सोने की कीमत में तेजी बनी हुई थी।
सोने में निवेश करने वाले हमेशा सोने के दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं लेकिन इन दिनों उछाल बना हुआ है। गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 99880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 99710 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 91550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91400 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74910 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74790 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 98050 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:09 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 232 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 114580 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:09 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1579 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:10 मिनट तक 3,356.93 डॉलर रही है। इसमें 0.09 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.00 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:10 मिनट तक 38.98 डॉलर रही है। इसमें 0.57 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.46 परसेंट के आस पास तेजी की है।
चांदी की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। स्पॉट चांदी (यानी तुरंत डिलीवरी वाली चांदी) 4% बढ़कर प्रति औंस $38.47 तक पहुंच गई, जो सितंबर 2011 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं अमेरिका में सितंबर डिलीवरी वाली चांदी के भाव और भी ज्यादा बढ़कर $39.12 प्रति औंस तक पहुंच गए।
आमतौर पर अमेरिकी और लंदन बाजारों में चांदी के दाम में इतना फर्क नहीं होता, क्योंकि व्यापारी उस अंतर का फायदा उठाकर तुरंत कीमतों को बराबर कर देते हैं (इसे आर्बिट्राज कहा जाता है)। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा, जो बाजार में कमी (टाइटनेस) का संकेत है।
इससे पहले साल की शुरुआत में भी इसी तरह का फर्क देखा गया था, जब अमेरिका में चांदी पर आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने की खबरें आई थीं। उस वक्त भी अमेरिकी बाजार में चांदी के दाम बढ़ गए थे। बाद में जब व्हाइट हाउस ने साफ किया कि सोने-चांदी पर ये शुल्क नहीं लगेगा तब जाकर बाजार में स्थिरता आई।
अब लंदन बाजार में चांदी उधार लेने की लागत (लीज रेट) करीब 4.5% पहुंच गई है, जो सामान्यतः लगभग 0% रहती है। यह दिखाता है कि बाजार में चांदी की कमी है।
लंदन में रखी गई ज्यादातर चांदी एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) के पास है, जिससे वो न तो आसानी से खरीदी जा सकती है और न ही उधार दी जा सकती है। गुरुवार को ही ऐसे फंड्स में 11 लाख औंस नई चांदी जोड़ी गई, जो चांदी की मजबूत मांग को दिखाता है।
इस साल अब तक चांदी की कीमतों में करीब 33% की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो सोने की तुलना में ज्यादा है। चांदी को न सिर्फ निवेश के लिए बल्कि औद्योगिक कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जैसे कि सोलर पैनल बनाने में, जहां इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
इसी वजह से Silver Institute का कहना है कि यह लगातार पांचवां साल है जब चांदी की मांग उसकी सप्लाई से ज्यादा रह रही है यानी बाजार में "घाटा" बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications