Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: मई महीने को खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है। बेंगलुरू में इस पूरे महीने सोने के भाव में उछाल और गिरावट लगातार देखने को मिली है, उसी कड़ी में आज एक बार फिर सोने के रेट में उछाल दर्ज किया जा रहा है। वहीं, एक दिन पहले यहां गोल्ड रेट गिर गए थे।
जानकारों का कहना है कि ट्रे़ड वॉर के फैक्टर्स से सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव आ रहे है। हालांकि, घरेलू सराफा बाजार में कीमतों में लगातार गिरावट और तेजी दर्ज की जा रही है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 97310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97040 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 72990 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72780 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 94710 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:32 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 679 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 96960 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:32 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 866 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:32 मिनट तक 3,295.53 डॉलर रही है। इसमें 25.76 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.78 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:32 मिनट तक 33 डॉलर रही है। इसमें 0.32 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.96 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ एजेंडे के खिलाफ अदालत के फैसले पर डॉलर ने शॉर्ट टर्म फायदा खो दिया, जिससे गुरुवार को सोना चढ़ गया। बुलियन में 1.3% की वृद्धि हुई। अमेरिकी मुद्रा के शॉर्ट उछाल के दौरान हुए नुकसान को मिटाते हुए क्योंकि कमजोर ग्रीनबैक अन्य देशों में कई खरीदारों के लिए कीमती धातु को अधिक पसंदीदा बनाता है। डॉलर का गेज 0.4%% गिर गया। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय द्वारा ट्रम्प के कई टैरिफ को अवैध मानने के बाद डॉलर में शुरुआत में तेजी आई।
लेकिन रणनीतिकारों ने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति अपनी प्रमुख आर्थिक नीति को पटरी से न उतारने के लिए कई अलग-अलग रास्ते अपना सकते हैं। इस साल डॉलर में गिरावट आई है क्योंकि व्हाइट हाउस द्वारा छेड़े गए व्यापार युद्ध ने निवेशकों को तथाकथित सेल अमेरिका व्यापार में अमेरिकी परिसंपत्तियों के लिए अपने आवंटन पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया।
अनिश्चितता ने सोने जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग को भी बढ़ावा दिया। गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के पूर्व अध्यक्ष जिम ओ'नील ने ब्लूमबर्ग टीवी पर एक इंटरव्यू में कहा "मैं इस साल डॉलर के और कमजोर होने के अलावा कुछ नहीं देख सकता क्योंकि डॉलर का मूल्य काफी अधिक है।" अमेरिकी व्यापार न्यायालय का फैसला ट्रम्प की आक्रामक व्यापार नीति द्वारा फैलाई गई अराजकता में नए मोड़ है। जबकि सोने की कीमतें वर्तमान में पिछले महीने निर्धारित सर्वकालिक हाई स्तर से लगभग $180 कम हैं, सुरक्षित संपत्ति के रूप में देखी जाने वाली कीमती धातु अभी भी इस साल एक चौथाई से अधिक बढ़ी है।


Click it and Unblock the Notifications