Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में बीते दो दिनों से सोने के भाव में गिरावट बनी हुई थी लेकिन आज यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। इन दिनों शादी बारात का सीजन चल रहा है उसके बीच में सोने के रेट में तेजी आना निवेशकों के लिए चिंताजनक खबर हो सकती है।

पिछले महीने में ही गोल्ड एक लाख रुपए को पार कर गया था, लेकिन उसके बाद ही सोने के रेट में काफी गिरावट आई है। सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 6630 रुपए तक सस्ता हो गया है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 95130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 93930 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86100 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में उछाल दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 71350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95130 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95130 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने के भाव पर एक्सपर्ट का बयान
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सुबह के सेशन में सोने की कीमतें सुस्त रहीं, लेकिन गोल्ड छह महीनों में सबसे बड़ी वीकली गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह है कि डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टेंशन कम हो रही है, जिससे सेफ-हेवन एसेट के तौर पर सोने में निवेश कम किया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और चीन ने अप्रैल में लगाए गए टैरिफ को कम करने पर सहमति जताई है।
आज 22K 10 ग्राम का ये है रेट इसी के साथ अप्रैल में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइसेज (PPI) अचानक से गिर गया है और रिटेल सेल्स ग्रोथ भी कम हुई है। कंज्यूमर प्राइसेज में भी उम्मीद से कम बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ कोर रिटेल सेल्स अनुमान से कमजोर रहे रही, वहीं वीकली जॉबलेस क्लेम्स में स्थिरता देखी गई।
इन आंकड़ों ने बुलियन यानी सोने-चांदी को थोड़ा सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व गवर्नर पॉवेल के कमेंट्स ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। गवर्नर पॉवेल ने 'वेट एंड वॉच' रुख बरकरार रखा, लेकिन यह जरूर कहा कि एवरेज इंफ्लेशन टारगेटिंग पर दोबारा विचार करना उचित हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि जब तक वह यूके राष्ट्रपति पुतिन से नहीं मिलते, तब तक यूक्रेन में शांति मुश्किल है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 93450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:44 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 281 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 96100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:44 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 185 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:46 मिनट तक 3,220.33 डॉलर रही है। इसमें 4.06 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.13 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:46 मिनट तक 32.46 डॉलर रही है। इसमें 0.06 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.17 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications