Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में एक बार फिर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। कई दिनों की गिरावट के बाद फिर तेजी बनी हुई है।
अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों का असर अब सोने की कीमतों पर भी साफ नजर आने लगा है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीदों ने सोने के दाम को हाल के हाई स्तर से नीचे गिरा दिया है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 99280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98400 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 74460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 99430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 91150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 99280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 98111 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:16 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1407 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106378 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:16 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 986 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:17 मिनट तक 3,374.31 डॉलर रही है। इसमें 49.51 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.49 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:17 मिनट तक 36.4 डॉलर रही है। इसमें 0.26 डॉलर कि तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.74 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है और यह ₹3,370 प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ की चेतावनी मानी जा रही है, जिससे सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ी है।
अमेरिका ने ईरान से मिल रही सैन्य कार्रवाई की धमकियों के बाद बगदाद स्थित अपने दूतावास से राजनयिक स्टाफ को हटाने का आदेश दिया है। इससे भू-राजनीतिक तनाव और ज्यादा बढ़ गया है, जिसका असर सीधे बाजार और कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका 9 जुलाई की समयसीमा से पहले ही चीन पर एकतरफा टैरिफ लागू कर सकता है। इससे वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और बढ़ गई है।
अमेरिका के मई महीने के खुदरा महंगाई (CPI) आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे बाजार को भरोसा है कि फेडरल रिजर्व अब ब्याज दरों में कटौती करेगा। ट्रेडर्स अब मान रहे हैं कि साल के अंत तक फेड 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है।
निवेशकों की नजर अब यूएस PPI डेटा और आगामी फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी है, जिससे आगे की मौद्रिक नीति और बाजार की दिशा तय होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications