Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने के रेट में उछाल आया है। इजरायल और ईरान के बीच के तनाव के बावजूद गोल्ड में उतना ज्यादा उछाल दर्ज नहीं किया गया है। गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल की लड़ाई के बीच निवेशक सोने में प्रॉफ़िट बुकिंग करते हुए दिख रहे हैं।
गोल्ड और क्रूड ऑयल में भी तेजी देखने को मिल रही है। आज भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से गोल्ड नए रिकॉर्ड बना सकता है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 101080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 100910 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 92650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 75810 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75280 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101110 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101110 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101110 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 99298 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:05 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 240 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 108300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:05 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 266 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:06 मिनट तक 3,373.58 डॉलर रही है। इसमें 16.49 डॉलर का गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.49 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:06 मिनट तक 36.74 डॉलर रही है। इसमें 0.14 डॉलर कि गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.38 परसेंट के आस पास की कमी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और ब्याज दर में कटौती की रफ्तार को धीरे करने के संकेत के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ सकती है, खासकर टैरिफ और अन्य कारणों के चलते, इसलिए पॉलिसी को लेकर सतर्क रुख बरकरार रहेगा।
शुरुआत में बाजारों ने इसे पॉजिटिव रूप में लिया, लेकिन पॉवेल ने साफ किया कि बेरोजगारी दर कम और स्थिर बनी हुई है, जिससे फेड को कोई बड़ा कदम उठाने से पहले और डेटा का इंतजार करने की सुविधा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर की बैठक लाइव हो सकती है, यानी उस बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन बाजार पहले से इसकी संभावना को ध्यान में रख रहा है।
फेड ने 2025 में कुल 50 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान बरकरार रखा है, लेकिन अब 2026 और 2027 के लिए सिर्फ 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान जताया है। हालांकि पॉवेल ने साफ किया कि ये अनुमान पूरी तरह से डेटा पर आधारित होंगे, खासकर महंगाई के आंकड़ों पर।
दूसरी ओर, जियो पॉलिटिकल हालात ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल संघर्ष पर ईरान से मुलाकात की बात कही, वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ पीस टॉक के लिए तैयार होने का संकेत दिया है। हालांकि ईरान-इजरायल के बीच हालात अब भी टेंशन में बने हुए हैं, लेकिन बातचीत की उम्मीद के चलते कीमतों पर दबाव बना है।
अमेरिका में साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स उम्मीद से कम रहे, जिससे सोने की कीमतों को एक झटका लगा। हालांकि अमेरिकी बाजार आज पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद रहेंगे, इसलिए आज उतार-चढ़ाव कुछ कम रह सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
