सोना खरीदना हुआ महंगा आज दूसरी ओर चांदी में भी तेजी देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के हाजिर भाव में आज यानी गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोना खरीदना हुआ महंगा आज दूसरी ओर चांदी में भी तेजी देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के हाजिर भाव में आज यानी गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 112 रुपये चढ़कर 47571 रुपये पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी इतना ही बढ़कर 47381 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 178 रुपये तेज होकर 43575 और 18 कैरेट का 35678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में मामूली तेजी दिख रही है।

इंडो-चाइना विवाद का असर दिखा सोने-चांदी पर
वहीं भारत चीन सीमा विवाद के कारण तनाव बढ़ गया है। लद्दाख सीमा पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के कारण देश में बायकॉट चाइना ट्रेंड करने लगा है। चीन के साथ विवाद के कारण बाजार में अस्थिता दिख रहा है। इंडो-चाइना विवाद का असर सोने-चांदी की कीमत पर भी पड़ता दिख रहा है। गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। जहां वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं हाजिर भाव में भी गिरावट आई। गुरुवार को सोने की वायदा कीमत में 0.08 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 47300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी की कीमत 0.45 फीसदी गिरकर 48,216 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
आज सोने के हाजिर भाव में गिरावट
सोने के हाजिर भाव की बात करें तो अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 47,202 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के भाव 47310 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जबकि सोने की कीमत में वैश्विक बाजार में भी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को अमेरिकी फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमत 1,734 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दरअसल लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को नुकसान हुआ है, ऐसे में निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया है और अमेरिका बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय बाजार में सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिडेट भारत के 14 सर्राफा बाजार का औसत रेट अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है। बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने और चांदी का ताजा औसत रेट अपडेट किया जाता है। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को 99.9 फीसदी वाले सोने की कीमत 47596 से गिरकर 47571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 47405 रुपए से गिरकर 47381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43598 रुपए से गिरकर 43575 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27844 रुपए गिरकर 27829 रुपए पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 48146 रुपए से बढ़कर 48352 रुपए किलो पर पहुंच गई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
