सोने चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई।
नई दिल्ली: सोने चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 150 रुपए लुढ़ककर 41,870 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। लगातार तीन दिन मजबूत होने के बाद सोने में गिरावट देखी गई है। विदेशों में सफेद धातु में रही तेजी के दम पर स्थानीय बाजार में भी चांदी 300 रुपए चमककर 47,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में गिरावट
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1,569.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.20 डॉलर लुढ़ककर 1,571.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित चीन में दोबारा फैक्टरियों में काम शुरू करने के प्रयासों के मद्देनजर सुरक्षित निवेश के रूप में पीली धातु का आकर्षण कम हुआ है। इससे सोने में गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चमककर 17.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना टूटा
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए टूटकर 41,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 41,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,000 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 300 रुपए चमककर 47,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 43 रुपए चढ़कर 46,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,870 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,700 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,750 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,100 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications