सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही सोना-चांदी सस्ता होने लगे। लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही सोना-चांदी सस्ता होने लगे। लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई। गुरुवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव बुधवार के मुकाबले 366 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर खुला। 366 रुपये सस्ता होने के बाद गुरुवार को सोना 51431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी हाजिर 1062 रुपये की गिरावट के साथ 64821 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51431रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38573 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64821 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव सुबह 11:10 बजे 363 रुपये यानी 0.70 फीसद की गिरावट के साथ 51,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 51,824 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं, दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 363 रुपये यानी 0.70 फीसद की गिरावट के साथ 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर, 2020 के अनुबंध वाली चांदी की कीमत सुबह 11:24 बजे 869 रुपये यानी 1.26 फीसद की गिरावट के साथ 67,912 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,781 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 839 रुपये यानी 1.18 फीसद की भाव कमी के साथ 70,229 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। बुधवार को मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 71,068 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी का भाव
वैश्विक बाजार में अगर सोने की कीमतों की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 19.70 डॉलर यानी 1.00 फीसद की गिरावट के साथ 1950.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने की कीमत 16 डॉलर यानी 0.82 फीसद की गिरावट के साथ 1,943.26 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। सोने की तरह ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.51 डॉलर यानी 1.86 फीसद की गिरावट के साथ 26.97 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.38 डॉलर यानी 1.41 फीसद की भाव कमी के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications