Gold Silver Price Today: आज यानी 24 जनवरी 2024 की बात की जाए तो और चांदी की कीमत में कुछ खास तेजी देखने को नहीं मिली है। लोगों को उम्मीद थी कि अब सोने और चांदी की कीमत में तेज उछाल देखने को मिल सकता है लेकिन हुआ एकदम उसका उल्टा है। बुधवार की दिन यानी आज 24 कैरेट सोने की कीमत में कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कल से आज के मुकाबले में 24 ग्राम कैरेट की सोने में भारत में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बात करें 22 कैरेट सोने की तो लखनऊ में कल के मुकाबले आज 50 की गिरावट दर्ज की गई है। कल लखनऊ में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57950 थी जो आज 57900 के आसपास है। इसके अलावा 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 63150 रुपए है, जो कल 63,200 रुपए थी। वहीं 18 कैरेट सोना कल के मुकाबले 40 रुपए गिरकर आज 47370 रुपए के प्रति 10 ग्राम की कीमत पर आ गया है।

बात करें चांदी की तो चांदी की कीमत 75000 प्रति किलो के आसपास की है। इसमें आज 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि यह भारत की कीमत है हालांकि आपके राज्य में टैक्स और अन्य शुल्क मिलकर चांदी की कीमत ज्यादा भी हो सकती है। इसके लिए आप खास जगह के लिए चांदी के रेट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।
अगर बात की जाए ग्लोबल लेवल की तो अमेरिकी सोने की कीमत भी आज स्थिर रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिका के इन्वेस्टर्स आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। स्पॉट गोल्ड की तो इसमें 0.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली हैऔर यह 2027.39 डॉलर प्रति आउंस की कीमत पर आ गया है। की जानकारी के लिए बता दे की इन्वेस्टर के द्वारा गुरुवार कोयूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी इंतजार किया जा रहा है।इसके बाद गोल्ड रेट में आने वाली तेजी या गिरावट के बारे में पता चल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिट ऑफिसर के द्वारा कहा गया है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक किसी भी रेट में कटौती का निर्णय लेने से पहले और आंकड़े जुटा रहा है और इसके बाद ही किसी तरह की कटौती की जा सकती है। हालांकि इसे थर्ड क्वार्टर में शुरू किया जाना था।
आपको बताते चलें कि मजबूत हाजिर मांग से सोना-चांदी वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आपको बताते चले कि मंगलवार को सोने की कीमत में 202 रुपए की तेजी देखने को मिली थी और यह 62070 रुपए प्रति 10 ग्राम केआसपास हो गई। वहीं अगर बात की जाए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो इसमें फरवरी के महीने में डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले गोल्डमें 200 रुपए की तेजी देखने को मिली है जो 0.33 प्रतिशत की है। इसका 1,28,883 लॉट का बिजनेस टर्नओवर है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
