Gold Silver Price Today: बुलियन बाजार में आज बुधवार को भी रिकॉर्ड रैली जारी है. घरेलू वायदा बाजार में 23 जुलाई को भी सोने की कीमतों में तेजी है, जबकि चांदी ने फिर से ऑल टाइम हाई टच कर दिया. चांदी जोश की वजह स्पॉट मार्केट में खरीदारी और स्थिर डॉलर हैं.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपए बढ़कर 100390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा. जबकि ऑल टाइम हाई 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सितंबर कॉन्ट्रैक्ट की चांदी में ज्यादा तेजी है. यह 561 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 116216 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही.
चांदी की कीमतों ने सुबह शुरुआती कारोबार में ऑल टाइम हाई टच किया, जोकि 116275 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा. इस लिहाज से यह रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया.

क्यों भाग रहे सोना-चांदी?
सोने की कीमतों में तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से जापान के साथ ट्रेड डील के ऐलान के बाद देखने को मिल रहा. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और जापान ने एक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया है, जिसके तहत अमेरिका में जापानी इंपोर्ट पर 15 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.
डॉलर इंडेक्स दो हफ्ते के निचले स्तर के पास कारोबार कर रहा, जबकि बेंचमार्क 10-ईयर अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड मंगलवार को 9 जुलाई के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. निवेशकों का फोकस अब अगले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले पर है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन है. गोल्ड फ्यूचर्स में निवेश प्रॉफिट बुकिंग कर रहे. यही वजह है कि सोने की कीमतें 5 हफ्तों के हाई से फिसल गई हैं. फिलहाल 3440 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे कारोबार कर रहे हैं. सोने के उलट चांदी की कीमतों में दबाव है. कॉमैक्स पर चांदी का रेट करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 40 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गया है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
