Sona Chandi ka Bhav Aaj Ka: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन दिन से लगातार सोने की कीमतें में रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं। परसों भी बाजार खुलते और बंद होते वक्त सोने ने अपना ऑल टाइम हाई लेवल टच किया था। वहीं कल बाजार खुलने पर सोने की कीमत 71,507 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी और अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर थी। इसके बाद शाम को बाजार बंद होने के वक्त सोने की ऑल टाइम हाई प्राइस 71,832 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी। आज गोल्ड ने इन सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है।
अगर बात करें आज यानी 10 अप्रैल 2024 की तो सोने का दाम कल की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले बढ़कर आज अपने नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच चुका है। आज सोना 72,048 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से कारोबार कर रहा है। जिस तरह का ट्रेंड फॉलो हो रहा है, उस हिसाब से शाम को मार्केट बंद होते वक्त सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सोने की कीमतों में आई यह तेजी 14 से लेकर 24 कैरेट तक सभी रेंज में देखी जा सकती है।
कितने कैरेट सोने में आई कितनी तेजी
24 कैरेट गोल्ड
अगर हम 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाली 24 कैरेट सोने की बात करते हैं, तो यह आज बाजार खुलने पर 72,048 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं अगर 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाली सोने की बात की जाए तो इसकी कीमत 71,759 रुपए प्रति 10 ग्राम की रही है।
22 कैरट गोल्ड
अगर हम 22 कैरेट वाले सोने के दाम की बात करते हैं, तो यह 65,996 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से कारोबार कर रहा है।
18 कैरेट गोल्ड
मार्केट खुलने पर 18 कैरेट गोल्ड 54,036 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था जो कल मार्केट बंद होने पर 53,847 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
14 कैरेट गोल्ड
अगर बात की जाए 14 कैरेट गोल्ड की तोइसकी कीमत आज मार्केट खुलने के वक्त 42,148 रही थी।
चांदी के भी रेट में देखा गया तेज उछाल
चांदी के रेट में भी इस समय जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कल मार्केट ओपनिंग के टाइम चांदी की कीमत 81700 प्रति किलो थी। वहीं आज मार्केट खुलने के बाद चांदी की ओपनिंग प्राइस 82,468 रुपए प्रति किलोग्राम की है।
वहीं कल मार्केट बंद होने तक चांदी ने 82,000 के स्तर को पार कर लिया था और इसकी कीमत 82 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव
अगर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की बात करेंगे तो यह आज यानी 10 मार्च 2024 को दोपहर के 12:37 तक 2356.58 रुपए प्रति औंस तक पहुंच गई है। यह करीब 1.69 की बढ़ोतरी है और करीब 0.07 प्रतिशत की तेजी है।
एमसीएक्स गोल्ड और सिल्वर की प्राइस
अगर कमोडिटी की बात करें तो 5 जून को मैच्योर हो रहे गोल्ड की प्राइस 12:40 तक 71,595 रुपए प्रति 10 ग्राम की है। इसमें 255 रुपए की तेजी देखने को मिली है। यह करीब 0.36 प्रतिशत की बढ़त है।
अगर बात करें सिल्वर की तो यह 12:40 तक 82,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और इसमें आज 450 रुपए की तेजी देखी गई है। इस बढ़त के साथ सिल्वर में 0.55 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
