Aaj Sone Ka Bhav: आज बाजार बंद होने तक सोना 65,335 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जो कि आज सुबह मार्केट खुलने के बाद 65,334 रुपए के प्रति 10 ग्राम स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह आंकड़ा इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर दी गई अपडेट के अनुसार बताया जा रहा है। अगर कल के मुकाबले आज की बात की जाए तो इसकी कीमत में 232 रुपए की गिरावट भी देखने को मिली थी। जो कि बाजार बंद होने तक 231 रुपए रह गई। इस मामूली उछाल के बावजूद सोने की कीमत आज, कल के मुकाबले कम ही रहीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना 11 मार्च 2024 की क्लोजिंग के वक्त अपने ऑल टाइम हाइ पर था। उसे समय सोने की कीमत 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी। जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने को छोड़कर बाकी 14, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1 रुपए की गिरावट देखी गई है। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में कोई गिरावट नहीं देखी गई।

जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 65,335 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 65,334 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 65,073 रुपए रही, जबकि यह 65,072 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 59,847 पर बंद हुई, जो 59,846 रुपए पर खुला था। यानी इसमें भी 1 रुपए की तेजी देखने को मिली।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में आज कोई गिरावट नहीं आई है। यह 49,001 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 49,001 रुपए ही थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 38,221 रुपए के स्तर पर बंद हुआ, जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 38,220 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
सोना आज जहां शांत रहा वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मार्केट खुलने पर चांदी 72,149 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतें 72,469 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। इस तरह आज मार्केट खुलने से लेकर बंद होने तक चांदी की कीमतों में 320 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना 5:39 बजे तक 2162.85 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 5.95 डॉलर तक की तेजी देखने को मिली है, जो कि 0.28 प्रतिशत का उछाल है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
मल्टिपल कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में अगर सोने की बात की जाए तो, शाम 5:42 बेज तक यह 65,613 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसमें 132 रुपए की तेजी देखने को मिली है और यह 0.20 प्रतिशत की तेजी है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
