Gold And Silver Rate Today: आज सोने दे लगभग सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और मार्केट खुलने पर या करीब 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि मार्केट बंद होने के दौरान सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है और यह 66,914 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज दिन के मुकाबले मार्केट बंद होने के दौरान सोने की कीमत में गिरावट तो जरूर देखने को मिली है लेकिन फिर भी यह कल की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
आज मार्केट बंद होने तक सोने की कीमत कल के क्लोजिंग के मुकाबले 1225 रुपए ज्यादा थी। क्या डाटा इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के हिसाब से दिया जा रहा है। सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं बल्कि 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी कल के मुकाबले आज तेजी देखने को मिली है।

जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 66,914 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 66,700 रुपए रही, जबकि यह 66,646 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 61,293 पर बंद हुई, जो 61,342 रुपए पर खुला था। यानी इसमें मार्केट खुलने से बंद होने तक 52 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई है। यह 50,226 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 50,186 रुपए ही थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 39,145 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 39,176 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
अगर बात करें सिल्वर की तो कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। मार्केट क्लोजिंग के वक्त चांदी 73886 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन आज मार्केट बंद होने तक चांदी की कीमत 75,045 रुपए रही है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन पर मौजूद जानकारी के मुताबिक आज मार्केट खुलने पर चांदी की कीमत 75,448 रुपए प्रति किलो की थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
बात की जाए इंटरनेशनल मार्केट की तो यहां पर शाम के 5:49 तक सोने की कीमतों में 4.08 डॉलर की तेजी देखी जा रही थी। इस दौरान सोने 2260.76 पर कारोबार कर रहा था और इसमें 0.19 प्रतिशत की तेजी भी दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज 1173 का पॉजिटिव चेंज देखने को मिला है जो करीब 1.63 प्रतिशत का बदलाव है। यह डेटा 5:52 शाम का है और इस समय सोना 66,823 की कीमत पर कारोबार कर रहा था।
वहीं बात करें एमसीएक्स सिल्वर की तो इसकी प्राइस में 911 रुपए का चेंज देखने को मिला है और यह 76,224 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 1.21 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
