Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला नहीं थम रहा. आज 6 मई को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तूफानी बढ़त दर्ज की जा रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2000 रुपए से ज्यादा उछल गया है. चांदी के साथ सोने का रेट भी चढ़ गया है. घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में रैली देखने को मिल रही. इसे कमजोर डॉलर और सेफ-हेवन इनवेस्टमेंट डिमांड का सपोर्ट मिल रहा. ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि सोने का रिटर्न चांदी से ज्यादा ही रहने वाला है.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में चमक देखने को मिल रही. शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में 2000 से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा रही. जुलाई कॉन्ट्रैक्ट का रेट 2028 रुपए की बढ़त के साथ 96452 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि इसका ऑल टाइम हाई 103704 रुपए प्रति किलोग्राम है. MCX गोल्ड की कीमत भी रैली दिखा रहा. जून कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1256 रुपए की उछाल के साथ 95905 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसका ऑल टाइम हाई रेट 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

एक्सपर्ट का सोने-चांदी पर नजरिया
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि गोल्ड और सिल्वर रेश्यो 102 पर पहुंच गया है. यह दर्शाता है कि सोने की मांग चांदी के मुकाबले ज्यादा है. ऐसे में सोने के आउटपरफॉर्म करने का अनुमान है. हालांकि, चांदी भी तेजी दिखाने की क्षमता रखती है. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कॉमैक्स पर सोने का रेट 3500 से 3700 डॉलर प्रति ऑन्स तक का लेवल टच कर सकता है. वहीं, सिल्वर 37 से 40 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल तक बहुत जल्द पहुंच सकता है. अगर इसने 35 डॉलर का लेवल तोड़ देता है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर सोने का रेट 1.4% उछलकर 3370 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 2.5% की मजबूती के साथ 33.58 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गई है.
कॉमैक्स पर सोने और चांदी की चमक की वजह ग्लोबल सेंटीमेंट है. दरअसल, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी देखने को मिल रही, जिसका सपोर्ट बुलियन मार्केट को मिल रहा है. इसके अलावा सेफ-हेवन डिमांड का भी सहारा मिल रहा. बुलियन मार्केट की नजर इस हफ्ते के आखिर में आने वाले यूएस फेड का ब्याज दरों पर फैसले का है. बता दें कि 2025 में अब तक सोने की कीमत 26% तक उछल चुका है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications