सोमवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा।
नई दिल्ली: सोमवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा। सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। सोने में सोमवार को 52 रुपये का इजाफा हुआ है। भाव में इस तेजी से अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 41,508 रुपये हो गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी हुई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 41,456 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मालूम हो कि सोने के साथ ही सोमवार को चांदी के भाव में भी उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में सोमवार को 190 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। भाव में इस तेजी से चांदी कीमत 47,396 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी के चलते चांदी में यह तेजी देखी जा रही है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 52 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रुपये में अस्थिरता और मजबूत वैश्विक रुख के चलते कीमतों में यह तेजी आई है।
जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही सोमवार को मामूली तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे थे। सोना 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि कोराना वायरस की चिंताओं के चलते सोने में बढ़ोत्तरी का रुख देखा जा रहा है। वायदा बाजार की बात करें, तो सोमवार को करीब चार बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 0.06 फीसद या 25 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 40669 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
