Gold Silver Rate Today: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार आज बाजार बंद होने तक सोना 67,252 रुपए प्रति 10 ग्राम स्तर पर कारोबार कर रहा था। की जानकारी के लिए बता दे कि यह सोने की अब तक की सबसे ऊंची क्लोजिंग प्राइस है। आज सुबह मार्केट खुलने के बाद सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 66,971 रुपए के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया।
इसके बाद मार्केट बंद होने तक इसमें 281 रुपए का और उछाल देखने को मिला। अगर बात की जाए कल की तो कल भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। आज 24 से लेकर 14 कैरट तक हर तरह के सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 67,252 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 66,971 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 66,983 रुपए रही, जबकि यह 66,703 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 61,603 पर बंद हुई, जो 61,345 रुपए पर खुला था। यानी इसमें मार्केट खुलने से बंद होने तक 258 रुपए की तेजी देखने को मिली है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई है। यह 50,227 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 50,439 रुपए थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 39,342 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 39,178 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
सोना आज जहां तेज रहा, वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मार्केट खुलने पर चांदी 74,011 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतें 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना 6:06 बजे तक 2,207.49 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 16.47 डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली है, जो की 0.75 प्रतिशत का डिप है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज 499 रुपए का पॉजिटिव चेंज देखने को मिला है। शाम के 6:08 तक एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस 65,866 रुपए रही जिसमें 0.75 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
वहीं अगर एमसीएक्स सिल्वर की बात की जाए तो 6:10 तक यह 74,640 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 22 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और यह करीब -0.03 प्रतिशत का परिवर्तन है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
