इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1,643 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 4,760 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं।
नई दिल्ली: सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। दूसरी और घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई।सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। शादी-विवाह के सीजन से पहने सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

1,643 रुपए अबतक गिरा सोना
अबतक के रेट के हिसाब से इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1,643 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 4,760 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च फरवरी को 24 कैरेट सोने का सुबह का भाव 46111 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68473 रुपये किलो थी।
11805 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 11805 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 11805 रुपए तक लुढ़क चुका है।
73 रु की गिरावट के साथ 44395 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल शुक्रवार को 26 मार्च को सोना 44655 पर बंद हुआ था। आज 30 मार्च मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 187 रुपये सस्ता होकर 44468 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 73 रु गिरावट हो कर 44395
रुपये पर बंद हुआ।
30 रु की तेजी के साथ 63713 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 26 मार्च को चांदी 64658 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 30 मार्च को जबकि चांदी 975 रुपये की तेजी होकर 63683 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 30 रु तेजी हो कर 63713 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44468 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 40733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33351 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63683 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:23 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 148 रुपये यानी 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 44,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 44,698 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 153 रुपये या 0.34 फीसद की भाव कमी के साथ 44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का भाव 44,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 274 रुपये यानी 0.43 फीसद की गिरावट के साथ 63,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications