Gold Silver Rate Today: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार आज बाजार बंद होने तक सोना 71,823 रुपए प्रति 10 ग्राम स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सोने की अब तक की दूसरी सबसे ऊंची क्लोजिंग प्राइस है। आज सुबह मार्केट खुलने के बाद सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 72,048 रुपए के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया।
अगर बात की जाए कल की तो कल भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। आज 24 से लेकर 14 कैरट तक हर तरह के सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 71,823 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 72,048 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 71,535 रुपए रही, जबकि यह 71,559 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 65,790 पर बंद हुई, जो 65,996 रुपए पर खुला था। यानी इसमें मार्केट खुलने से बंद होने तक 258 रुपए की तेजी देखने को मिली है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। यह 53867 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 54,036 रुपए थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 42,148 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 42,017 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
आज चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मार्केट खुलने पर चांदी 82,468 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतें 82,343 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना 6:59 बजे तक 2,325.49 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 29.22 डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली है, जो की 1.24 प्रतिशत का डिप है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज 345 रुपए का निगेटिव चेंज देखने को मिला है। शाम के 6:59 तक एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस 70,995 रुपए रही जिसमें 0.48 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
वहीं अगर एमसीएक्स सिल्वर की बात की जाए तो 7:00 तक यह 81,909 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 541 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और यह करीब -0.66 प्रतिशत का परिवर्तन है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
