Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट बनी हुई है। आज यहां 22 कैरट 10 ग्राम सोने के भाव में सीधे 200 रुपए की कमी आई है। सोने के खरीदारों के लिए ये खबर फायदेमंद हो सकती है। ठीक अक्षय तृतीया से ही सोने के भाव में इतनी ज्यादा गिरावट बनी हुई है।

अगर बीते कुछ दिनों पर नजर डालें तो गोल्ड ने इतिहास रचते हुए एक लाख रुपए को पार कर दिया था। हालांकि, सुकून की बात ये है कि महीने के दूसरे दिन भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप आज गोल्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं क्या है नई सोने की कीमत।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम में भारी बदलाव देखने को मिला है। चीन और फेड चेयरमैन के लेकर दिए गए उनके बयान के बाद सोने के दाम अचानक से गिर गए।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 95510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96730 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87750 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में कमी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 71640 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 95660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 87700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 92570 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:55 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 231 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 93945 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:55 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 362 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:56 मिनट तक 3,252.47 डॉलर रही है। इसमें 34.89 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.08 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:56 मिनट तक 32.65 डॉलर रही है। इसमें 0.43 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 1.34 परसेंट के आस पास की तेजी है।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। IBJA की ओर से जारी नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर भी आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
