Gold Silver Prices : लुढ़क गई सोने की कीमत, खरीदारी का बढ़‍िया मौका

सोने-चांदी के रेट में आज सुबह बुधवार को कल के बंद भाव के मुताब‍िक थोड़ी ग‍िरावट दर्ज की गई है। शादियों के सीजन में सोना लगातार महंगा होने के बाद आज को थोड़ा नीचे आया है।

नई दिल्‍ली, अप्रैल 20। सोने-चांदी के रेट में आज सुबह बुधवार को कल के बंद भाव के मुताब‍िक थोड़ी ग‍िरावट दर्ज की गई है। शादियों के सीजन में सोना लगातार महंगा होने के बाद आज को थोड़ा नीचे आया है। आज दोनों कीमती धातुओं के भाव में बाजार खुलते वक्‍त ग‍िरावट देखने को मिला यूं कहें कि सोने-चांदी की चमक फ‍िकी पर गई है। लेकिन शाम को एक बार फि‍र से तेजी के साथ बाजार बंद हुआ है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 52000 के पार चल रहा है। वहीं चांदी भी अब 68500 के करीब पहुंच गई है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है।

gold silver market closed fast on the second day

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

उच्चतम स्‍तर से सोना 3,702 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।

 चेक करें कितना सस्‍ता हुआ आज

चेक करें कितना सस्‍ता हुआ आज

200 रु तेजी होकर 53499 रुपये पर बंद हुआ बाजा
बीते करोबारी दिन 19 अप्रैल मंगलवार को सोना 53499 पर बंद हुआ था। आज 20 अप्रैल को बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 947 रु ग‍िरावट होकर 52552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 200 रु तेजी होकर 52752 रुपये पर बंद हुआ।

308 रु तेजी होकर 70344 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 19 अप्रैल मंगलवार को चांदी 70109 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 20 अप्रैल को बुधवार को जबकि चांदी 2,062 रुपये ग‍िरावट होकर 68282 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 308 रु तेजी होकर 68590 रु पर बंद हुई।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52552 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 52342 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48138 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39414 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 68282 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52752 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 52541 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48321 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39564 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 68590 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।

कर सकते हैं शिकायत
इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+