नई दिल्ली, मई 23। पिछले साल जब भारत में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए थे तो निवेशकों का रुख शेयर बाजार से हट कर सोने की तरफ मुड़ गया था। इससे सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से दिख रहा है। इस समय देश में कोरोना वायरस के साथ-साथ ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। इससे सोने के की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल में भी सोना-चांदी की कीमतें बढ़ी थीं। अब मई में भी इनकी कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बात बीते हफ्ते की करें तो इसमें भी सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा ही हुआ है।
पिछले हफ्ते कितने बढ़े दाम
बीते कारोबारी हफ्ते में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 796 रु की बढ़ोतरी हुई। हफ्ते के अंत में सोना प्रति 10 ग्राम 48553 रु पर पहुंच गया। सोने के अलावा चांदी का रेट भी प्रति किलोग्राम 885 रु की बढ़त के साथ 71,245 रु पर पहुंच गया है। मई में अब तक देखें तो सोना 1,762 रु महंगा होकर 48,553 रु और चांदी 3,445 रु महंगी होकर 46,791 रु पर पहुंच गयी है।
हाई लेवल से कितने कम हुए हैं दाम
पिछले साल अगस्त में सोना प्रति 10 ग्राम 56,200 रु पर पहुंच गया था। जबकि इस समय सोने का ताजा रेट 48550 रु के आस-पास है। इस लिहाज से अपने हाई लेवल से सोना अब तक 7650 रु तक सस्ता हुआ है। ये सोना खरीदारों के लिए एक राहत की खबर है। मगर यहां यह भी बता देना जरूरी है कि आने वाले समय में सोने -चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए अभी सोने में खरीदारी सही रहेगी।
हफ्ते भर कैसे रहे सोने के रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर रोज सोने और चांदी के ताजा रेट जारी होते हैं। आप हमारी वेबसाइट के लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) से भी रोज सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। आपको यहां हर शहर के ताजा रेट मल जाएंगे। अब बात बीते हफ्ते में सोने के रेट की बात करें तो 17 मई को सोना प्रति 10 ग्राम 48181 रु, 18 मई को 48419 रु, 19 मई 48177 रु, 20 मई को 48534 रु और 21 मई को 48553 रु पर बंद हुआ।
कहां तक पहुंच सकते हैं दाम
बाजार जानकारों ने 2021 में पहले ही सोने की कीमतों के ऊपर चढ़ने का अनुमान लगाया था। कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सोने की कीमतें 56000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। खरीदारों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहें तो भी अभी निवेश करें, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा।
कैसे करें सोने में निवेश
सोने में निवेश के कई रास्ते हैं। इन्हीं में से एक है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी)। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) एक बार फिर से कल यानी 24 मई से एसजीबी जारी करेगा। आप इनमें निवेश कर सकते हैं। ये सोने में निवेश का एक बढ़िया माध्यम है। इसमें 4842 रु प्रति ग्राम सोना बेचा जाएगा। इस सीरीज में 28 मई तक सस्ता सोना खरीदने का मौका होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications