आज सोने में तेजी देखने को मिली तो दूसरी ओर चांदी में भी जबरदस्त उछाल रहा।
नई दिल्ली: आज सोने में तेजी देखने को मिली तो दूसरी ओर चांदी में भी जबरदस्त उछाल रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में बुघवार को सोने के दाम में 110 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 39,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की में 300 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद चांदी 45,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आखिरी कारोबार सत्र में सोने के दाम में 50 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिली थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना चमका
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर लिवाली का रूख बना हुआ है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से निवेशक कम कीमत पर सोने में निवेश कर रहे हैं। लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.65 डॉलर चढ़कर 1,463.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.60 डॉलर की बढ़त लेकर1,457.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त में 16.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के दाम में 110 रुपए का इजाफा
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए चढ़कर 39,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए के भाव पर टिकी रही। चांदी हाजिर 300 रुपए की बढ़त के साथ 45,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायादा 288 रुपए चमककर 44,328 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,430 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,260 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,900 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,328 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
