कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे 21 दिवसीय देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद है। यहीं मुख्य कारण है कि कीमती धातुओं का हाजिर बाजार बंद पड़ा है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे 21 दिवसीय देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद है। यहीं मुख्य कारण है कि कीमती धातुओं का हाजिर बाजार बंद पड़ा है। इस बीच वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को बुलियन मार्केट में सोने के रेट में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। यूं कहें कि सोने की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं और इसने एक बार फिर 45909 रुपए प्रति दस ग्राम का नया ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया है।
सोना ने प्रति दस ग्राम का नया ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड
इतना ही नहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून के भाव में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और यह उछलकर 45,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 45909 रुपए प्रति दस ग्राम का नया ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड बनाया। सुबह 10.40 बजे सोना 1.32 फीसदी यानी 598 रुपए की तेजी के साथ 45,892 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भारत में सोने की कीमत में 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और 3 फीसदी जीएसटी शामिल होता है।
चांदी की कीमतों में भी तेजी का माहौल
भारत अपनी सोने की अधिकांश जरूरत को आयात के जरिए पूरा करता है। सोना के साथ ही साथ दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में चांदी में 0.4 फीसदी का उछाल देखा गया और यह 43,670 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। अभी यह 0.91 फीसदी या 398 रुपए की तेजी के साथ 43917 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं वैश्विक बाजारों में सोना-चांदी सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
सोना पिछले सप्ताह भी बना था ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1686.82 डॉलर प्रति औंस और 15.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। अन्य कीमती धातु प्लेटिनम 745.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कोरोनावायरस संक्रमण के वैश्विक स्तर पर फैलने के बाद से निवेशकों का रूझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है। इससे इनकी कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। याद दिला दें कि पिछले सप्ताह भी सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया था और इसने 2000 रुपए की तेजी के साथ 45,724 रुपए प्रति दस ग्राम को ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
