इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को बजार बंद था। इसलिए इन 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को बजार बंद था। इसलिए इन 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 25 जनवरी के बंद भाव से लेकर 29 जनवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई। सोने का हाजिर भाव में 23 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 3,023 रु महंगा हुआ। जबकि ऑल टाइम हाई से अभी भी सोना में भारी गिरावट आई है जबकि चांदी तो जबरदस्त लुढ़की है।

पिछले हफ्ते सोने-चांदी कितना उछला
25 जनवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49186 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 49416 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66407 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66703 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
27 जनवरी बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49079 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48975 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65954 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65750 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
28 जनवरी गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 48886 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48986 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65458 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65967 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
29 जनवरी शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49074 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 49393 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68337 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69726 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
ऑल टाइम हाई से 6861 रुपये सस्ता, चांदी भी 6282 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में सोना 49393 रुपये/10 ग्राम पर है और चांदी 69726 रुपये/ किलो ग्राम पर है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 6861 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 6282 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसद की तेजी
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसद से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसद बढ़ गई थी। सोने को महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट से सुरक्षा देने वाला माना जाता है। बता दें देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
भारत की सोने की मांग 35 फीसद घटी
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसद से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 फीसद की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications