नई दिल्ली, नवंबर 25। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। सोने की कीमतों में 130 रु की तेजी दर्ज की गयी है। बता दें कि आज की गिरावट के बावजूद सोने के दाम 48000 रु के नीचे बरकरार हैं। सोने के साथ साथ आज चांदी के दाम ऊपर चढ़े हैं। पर चांदी की कीमत 63500 रु के नीचे ही बरकरार है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
25 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
25 नवंबर गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 130 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47584 रु से चढ़ कर 47714 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 259 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62941 रु से चढ़ कर 63200 रु पर पहुंच गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 130 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47523 रु और 22 कैरेट वाला सोना 119 रु महंगा होकर 43706 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 98 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35786 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 76 रु चढ़ कर 27913 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
क्यों उछले सोने के दाम
वैश्विक स्तर पर डॉलर में नरमी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की सख्त टिप्पणियों ने सोने की अपील को प्रभावित किया और इसे 1,800 डॉलर के स्तर से नीचे रखा। 4 नवंबर के बाद से बुधवार को सबसे निचले स्तर पर जाने के बाद हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़ कर 1,791.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.4 प्रतिशत बढ़ कर 1,791.60 डॉलर पर पहुंच गया।
आगे क्या हो सकता है
कॉमेक्स में सोने की कीमतों में नरमी बनी हुई है। दरअसल मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की नवंबर की बैठक से पहले डॉलर और ट्रेजरी यील्ड को बढ़ा दिया, जो भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत हो सकता है। साथ ही सोने के आभूषणों पर जीएसटी को तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने के सरकार के कथित प्रस्ताव से भारत में आभूषण इंडस्ट्री को झटका लगेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि एमसीएक्स में सोने की कीमतें 47,700 रुपये के स्तर को पार करने तक कमजोर बनी रहेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications