सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। सोने के हाजिर भाव में एक और बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। सोने के हाजिर भाव में एक और बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने की कीमत 53,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

जबकि इससे पहले पिछले सत्र में मंगलवार को सोना 53,087 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी बुधवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चांदी के घरेलू हाजिर भाव में बुधवार को 313 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 65,540 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 65,227 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि निवेशक और व्यापारी इस समय यूएस फेड से आगे के संकेतों के इंतजार में हैं। इसके चलते सोने के कारोबार में थोड़ी स्थिरता देखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.33 फीसद या 6.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,970.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.23 फीसद या 4.47 डॉलर की गिरावट के साथ 1953.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव
वैश्विक स्तर पर चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो यह कॉमेक्स पर बुधवार शाम 0.43 फीसद या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.61 फीसद या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
