नई दिल्ली, सितंबर 17। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर एक राज्य में सोने की अंगूठियां बांटी जाएंगी। मगर ये अंगूठियां सभी को नहीं बांटी जाएंगी। सोने की ये अंगूठियां उन नवजात शिशुओं को मिलेंगी, जो आज जन्म लेंगे। ये ऐलान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने किया है। जानते हैं पूरी डिटेल।
तमिलनाडु में बांटी जाएंगी अंगूठियां
बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने इसे अपने तरीके से मनाने का फैसला किया। इसके लिए नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां बांटने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही 720 किलोग्राम मछली भी वितरित की जाएगी। राज्य के मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के मुताबिक चेन्नई में सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की गयी है और फैसला किया गया है कि पीएम के जन्मदिवस पर पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाए।
कितने ग्राम को होगी अंगूठी
बात करें अंगूठी के वजन की तो यह लगभग 2 ग्राम सोने की होगी। यानी देखा जाए तो इसकी करीब 5000 रु कीमत होगी। पार्टी की स्थानीय इकाई ने अनुमान लगाया है कि चुने गए अस्पताल में लगभग 10 से 15 बच्चों के पैदा होने का अनुमान है। ये अंगूठी पैदा हुए बच्चों का बतौर स्वागत भेंट की जाएगी।
क्या है पार्टी का मकसद
पार्टी की तरफ से 30 अगस्त को सभी राज्यों को एक पत्र भेजा गया था, जो तीन पन्नों का था। उसमें सभी को पिछले वर्षों में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की तरह इस साल भी 'सेवा पखवाड़ा' मनाने को कहा गया है। इसके तहत जो गतिविधियां की जाती हैं, उनमें रक्तदान और चिकित्सा जांच शिविर शामिल हैं। पार्टी की तरफ से केट काटने या हवन आदि करने की मनाही है।
तटीय सफाई दिवस
आज के दिन को तटीय सफाई दिवस के तौर पर भी मनाया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी 72 वर्ष के हो गए हैं। वे भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत की स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।
14वें प्रधानमंत्री बने
नरेंद्र दामोदरदास मोदी 2014 से भारत के 14वें और वर्तमान प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। मोदी 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वे वाराणसी से संसद सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। वे कांग्रेस के अलावा सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। उनके कार्यकाल में कई योजनाएं शुरू की गयीं। इनमें किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। इसके तहत किसानों को हर साल 6000 रु दिए जाते हैं। वहीं जन धन योजना 2014 में शुरू की गई, प्रधान मंत्री जन धन योजना का उद्देश्य हर घर के लिए कम से कम एक बैंकिंग खाते के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक एक्सेस सुनिश्चित करना है। सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में लड़कियों के लिए इस योजना की शुरू किया था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को यह योजना 2016 में पीएम मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के बलिया में शुरू की गई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications