नयी दिल्ली। स्वर्ण भंडार या गोल्ड रिजर्व किसी भी देश के केंद्रीय बैंक के मौजूद सोन के भंडार को कहते हैं। किसी भी देश के पास अधिक सोना उसकी मजबूत आर्थिक स्थिति की जानकारी भी देता है। असल में संकट के समय भी देश का सोना काम आता है। ऐसी ही एक घटना भारत के साथ घट चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर नवंबर 1990 से जून 1991 तक 7 महीनों के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे थे। मगर उनके इस छोटे से कार्यकाल में देश की आर्थिक हालत बेहद नाजुक थी। उस समय रिजर्व बैंक ने देश का 47 टन सोना गिरवी रखा था और कर्ज लिया था। वहीं पिछले कुछ समय में सोने के भंडार के मामले में भारत की स्थिति में काफी सुधार हुआ। सितंबर के पहले हफ्ते में ही भारत स्वर्ण भंडार वाले शीर्ष देशों की सूची में पहुँच गया था। आइये जानते हैं और कौन कौन है शामिल है इस सूची में।

अमेरिका के पास है सर्वाधिक सोना
सबसे अधिक स्वर्ण भंडार वाले देशों की सूची में अमेरिका पहले पायदान पर है। अमेरिका के पास कुल 8,133.5 टन सोना है, जो भारत से 13 गुना ज्यादा है। 618.2 टन सोने के भंडार के साथ भारत इस सूची में नवें नंबर पर है। वहीं अमेरिका के बाद सूची में दूसरे नंबर पर जर्मनी है, जिसके पास 3,367.95 टन सोना है। तीसरे नंबर पर यूरोप का ही एक और देश इटली है। इटली के पास 2451.85 टन सोना है। चौथे नंबर पर 2436.06 टन सोने के साथ फ्रांस और पांचवे नंबर पर रूस है। क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े देश रूस के पास 2207.01 टन सोना है।
चीन भी प्रमुख 10 देशों में शामिल
आर्थिक लिहाज से मजबूत चीन भी सोने के भंडार के मामले में शीर्ष 10 देशों में शामिल है। 1916.29 टन सोने के साथ चीन छठे नंबर पर है। दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाने वाला स्विटजरलैंड 1040.01 टन सोने के साथ इस सूची में सातवें पायदान पर है, जबकि आठवें पायदान पर जापान है, जिसके पास कुल 765.22 टन सोना है। नवें नंबर पर भारत और दसवें पायदान पर है नीदरलैंड, जिसके पास 612.5 टन सोना है। वहीं आर्थिक रूप से बेहद कमजोर पाकिस्तान इस सूची में 45वें स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान के पास सिर्फ 64.6 टन का कुल स्वर्ण भंडार है।
यह भी पढ़ें - ऐसे करें बच्चे की पढ़ाई के लिए पैसों का इंतजाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications